"अगर कुछ करने का मन हो तो रूम पर आ जाना", अतिथि शिक्षक ने छात्रा को भेजा MSG, मना करने पर बोला- सोच लो...

Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2026 03:52 PM

if you feel like doing something come over to my room guest lecturer sends me

Madhya Pradesh News: मॉडल साइंस पीएमश्री कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुई अभद्रता का मामला सामने आया है। भूगोल विभाग के एक अतिथि शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और दबाव बनाने का आरोप लगा, जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और आखिरकार...

Madhya Pradesh News: मॉडल साइंस पीएमश्री कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुई अभद्रता का मामला सामने आया है। भूगोल विभाग के एक अतिथि शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और दबाव बनाने का आरोप लगा, जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और आखिरकार कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को हटा दिया।

“तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ”
मॉडल साइंस पीएमश्री कॉलेज की बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा रीवा ने भूगोल विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षक अमित साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि शिक्षक ने उसे मोबाइल पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे और गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। छात्रा के अनुसार, शिक्षक ने व्हाट्सएप पर उसे लिखा कि “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।” जब छात्रा ने मना किया, तो शिक्षक ने उसे अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की कोशिश की और कहा कि “मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो।”

अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में अतिथि शिक्षक बर्खास्त
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पिछले एक साल से कॉलेज में पढ़ा रहा था और पढ़ाई के दौरान भी छात्रा से निजी बातचीत करने की कोशिश करता था। करीब एक महीने से वह लगातार व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर छात्रा को परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने उसकी हरकतों का विरोध किया और शिकायत करने की बात सामने आई, तो शिक्षक ने उसे मैसेज डिलीट करने और किसी से कुछ न कहने के लिए धमकाया। इसके बाद परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों और दोस्तों को जानकारी दी और कॉलेज प्रबंधन से शिकायत कर दी। उसने सबूत के तौर पर मैसेज के स्क्रीनशॉट भी दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई। जांच के दौरान शिक्षक ने अपनी गलती मान ली और माफी भी मांगी। हालांकि, शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्रों के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को हटा दिया। मामला सामने आने के बाद कॉलेज में आक्रोश का माहौल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!