फतेहाबाद में इनेलो की 'सम्मान दिवस रैली'... नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव सहित 10 बड़े राज्यों के नेता शामिल

Edited By Nitika, Updated: 25 Sep, 2022 03:16 PM

inld honor day rally in fatehabad

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109 वीं जयंती पर 25 सितंबर यानी कल फतेहाबाद में 'सम्मान दिवस रैली' हो रही है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार सहित 10...

 

हरियाणाः देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109 वीं जयंती पर 25 सितंबर यानी कल फतेहाबाद में 'सम्मान दिवस रैली' हो रही है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार सहित 10 बड़े राज्यों के भाजपा विरोधी नेता शामिल हैं।

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले चुनावों के दौरान, भाजपा हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश कर रहे थे। केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, वह नहीं हुआ। बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं। उनके पास 2024 का चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री 2016 में भी इस रैली में शामिल हुए थे। 2021 में भाजपा के साथ गठबंधन के चलते नीतीश रैली में शामिल नहीं हुए थे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेताओं को भी रैली का न्यौता नहीं दिया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महारैली में शामिल होने के बाद रविवार शाम करीब 6 बजे कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। उनके साथ लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!