16 hours ago
19 hours ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
10 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Jagdishpur Assembly Seat: जगदीशपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2020 01:52 PM
बिहार का जगदीशपुर विधानसभा सीट (Jagdishpur Assembly Seat) आरा लोकसभा के तहत आता है। बाबू बीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि होने के चलते जगदीशपुर का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व रहा है।
आराः बिहार का जगदीशपुर विधानसभा सीट (Jagdishpur Assembly Seat) आरा लोकसभा के तहत आता है। बाबू बीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि होने के चलते जगदीशपुर का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व रहा है। 1951 में ही जगदीशपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में जगदीशपुर सीट से सुमित्रा देवी ने जीत हासिल की थी। 1962 में इस सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट से शुकर राम ने विरोधियों को मात दी थी। वहीं 1967 के चुनाव में जगदीशपुर से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर एस पी राय ने आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 में इस सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट सत्य नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 में जगदीशपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ओ के कैंडिडेट शिवपूजन वर्मा ने विरोधियों को पस्त कर दिया था। 1977 के चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय कैंडिडेट सत्य नारायण सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में निर्दलीय कैंडिडेट बीर बहादूर सिंह ने जीत हासिल किया था। 1985 में जगदीशपुर सीट से लोक दल हरिनारायण सिंह ने विरोधियों को मात दे दी थी तो 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां से इंडियन पीपुल्स फ्रंट के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। 1995 के जगदीशपुर विधानसभा चुनाव में हरिनारायाण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से नीतीश की पार्टी समता और जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्री भगवान सिंह ने जीत हासिल की थी तो 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर दिनेश कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट राम विशुन सिंह यादव ने जीत का परचम लहराया था। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जगदीशपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर राम विशुन सिंह यादव ने 49 हजार 20 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं बीएलएसपी (BLSP) के कैंडिडेट राकेश रौशन को 38 हजार 825 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राम विशुन सिंह यादव ने राकेश रौशन को 10 हजार 195 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एम एल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट चंद्रदीप सिंह, 18 हजार 154 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जगदीशपुर सीट पर आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह ने 55 हजार 560 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने 45 हजार 374 वोट हासिल किया था। इस तरह से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह ने जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 10 हजार 186 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एम एल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट सुदामा प्रसाद 16 हजार 129 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जगदीशपुर सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने 41 हजार 992 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह को 40 हजार 889 वोट मिला था। इस तरह से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह को 1 हजार 103 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एम एल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट अविनाश सिंह, 9 हजार 387 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।
दतिया उपचुनाव: जनता का फैसला ईवीएम में कैद! पिछली बार से 9% कम वोटिंग, कौन बनेगा विधायक? 3 अगस्त का...
20 बागी सांसदों से मिलेंगे सुवेंदु अधिकारी, दिल्ली में होगी अहम बैठक
MP विधान सभा से बड़ी खबर, विधानसभा में UCC बिल पास, मध्यप्रदेश में अब UCC लागू हो जाएगा
राहुल गांधी के समर्थन में MP विधानसभा में धरने पर बैठे थे कांग्रेसी कि पहुंच गए विजयवर्गीय (VIDEO)
तो इस वजह पूर्व CM सिद्धारमैया 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास...
'हार गए तो फिर कभी नहीं होंगे देश में आम चुनाव': Akhilesh Yadav की सबसे बड़ी चेतावनी, जानें BJP...
CM मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
‘भाजपा के लिए लठ्ठ चलाकर वोट डलवाएंगे’ दतिया उपचुनाव से पहले वीडियो वायरल, मंत्री ने दी शाबाशी
बांकीपुर में BJP की साख दांव पर, नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद उपचुनाव पर सबकी नजर
दतिया उपचुनाव के बीच नया सियासी संग्राम! जीतू के खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा
USD $
03/08/2026 04:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिल सकती है। धन से जुड़े मामलो में सावधानी से काम लेने की ज़रूरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए अवसर की नींव रख सकते हैं। घर की जरूरतों पर खर्च होने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में बदलाव करने का सोच रहे लोगों को आज नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में फायदा हो सकता...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।कार्यस्थल पर आपके व्यवहार की तारिफ हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों को...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबारियों को मनचाही डील मिल सकती है। सिंगल जातक आज किसी से अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन खुश रहेगा। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थाकी यात्रा कर सकते हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए अपनी रणनीति को दूसरों से अलग रखना फायदेमंद होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। फ्रीलांस, ऑनलाइन या तकनीकी काम करने वालों को उपयोगी अवसर मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes