पटना SSP के खिलाफ जन सुराज की शिकायत, बांकीपुर उपचुनाव प्रभावित करने का आरोप... CEO से जांच की मांग

Edited By Rahul Rana, Updated: 01 Aug, 2026 07:21 PM

jan suraaj lodges complaint against patna ssp

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है।

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है। उन्होंने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। पुलिस पर मतदाताओं को डराने, बिना वजह गिरफ्तारी करने और झूठी कार्रवाई का भी आरोप लगाया है।

‘जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली जाएंगे’

प्रशांत किशोर ने कहा, “पटना के SSP और उनके अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूरे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए जिस तरह की कार्रवाई की गई है, मतदाताओं को डराया गया है, बिना किसी वजह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, झूठी पुलिस कार्रवाई की गई है, उसके लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी को शिकायत दी गई है। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि तुरंत जांच के आदेश दे रहे हैं और नियमानुसार कार्रवाई होगी। अगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली इलेक्शन कमीशन भी जाएंगे।”

30 जुलाई को हुई है वोटिंग

पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली सीट बांकीपुर में 30 जुलाई को वोट डाले गए। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बांकीपुर सीट को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए इस उपचुनाव पर न सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष की भी पैनी नजरें टिकी हुई हैं। जन सुराज से प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं।

चुनाव से ठीक पहले नोकझोक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को और मतदान के दिन भी जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी नोकझोक हुई थी। जन सुराज के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रशांत किशोर बुधवार देर रात सीधे जक्कनपुर थाना पहुंच गए थे। थाने के एसएचओ और प्रशांत किशोर के बीच बहस का वीडियो भी वायरल हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!