बिहार चुनाव से पहले NDA में दरार! चिराग पासवान पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा- दिखावा वही करते हैं जो ताकतवर...

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 01:08 PM

jitan ram manjhi got angry on chirag paswan

Bihar Politics: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा...

Bihar Politics: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में अधिक सीटें पाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

जो लोग खुद को ताकतवर समझते हैं, वे...- Jitan Ram Manjhi

जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो लोग खुद को ताकतवर समझते हैं, वे दुनिया को दिखाने के लिए कुछ-कुछ बोलते रहते हैं, लेकिन जो वाकई ताकतवर होता है वह कुछ बोलता ही नहीं और समय आने पर खुद को साबित भी कर देता है। उन्होंने चिराग पासवान (Chirag Paswan) का नाम लिए बिना उनकी आरा में हुई सभा का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, 'लोगों की मौजूदगी उतनी नहीं थी जितना दावा किया जा रहा है।'' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम भाड़े पर भीड़ लाने वालों में से नहीं हैं। हम के संरक्षक ने कहा, ‘‘हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने अपने काम से जनमानस में एक जगह बनाई है। जहानाबाद, गया, पटना के गांधी मैदान और जमालपुर आदि जगहों पर हमने अपनी ताकत दिखाई है, हमारी सभाओं में लाखों लोग आते हैं। उनकी पार्टी इस तरह की चाल चलने में विश्वास नहीं करती है।''        

कहीं लड़ेंगे तो कहीं लड़ाएंगे- Jitan Ram Manjhi

मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने आगे कहा, 'जो कहना चाहते हैं कि इतनी सीट चाहिए उनको मुबारक हो, हम सब जगह तैयारी कर रहे हैं। कहीं लड़ेंगे तो कहीं लड़ाएंगे। राजग को ज्यादा से ज्यादा वोट मिले, यही प्राथमिकता है। हम लोग उसमें से नहीं हैं, हम सीधा राजग को वोट देने को कहेंगे। हम लोग सीधी राजनीति जानते हैं।' हम के संरक्षक ने निराशा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व ने उनसे वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में दो सीटें और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था लेकिन उनकी पार्टी को क्या दिया गया, यह सभी जानते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम चुप रहे और कुछ नहीं बोले। हम अनुशासन में रहेंगे और राजग की सरकार बनी रहेगी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रहेंगे। भारत का विकास और बिहार का विकास होगा।'' 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!