Edited By Nitika, Updated: 03 Jan, 2022 04:05 PM
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) के प्रमुख जीतनराम मांझी एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मांझी के साथ उनकी पत्नी शान्ति देवी और बहू भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) के प्रमुख जीतनराम मांझी एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मांझी के साथ उनकी पत्नी शान्ति देवी और बहू भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

मांझी सपरिवार अपने गांव गया के महकार में है। उनकी बेटी पुष्पा मांझी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। साथ ही मांझी के पीए और 2 सुरक्षा जवान को भी कोरोना हो गया है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘जनता दरबार' में पहुंचे फरियादियों में से 6 के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया।

बता दें कि बिहार में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 352 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पटना जिले में सबसे अधिक 142 संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके बाद गया में संक्रमितों की संख्या 110 है।