खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का भव्य शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश से किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रज्ज्वलित की मशाल

Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2025 09:48 PM

khelo india youth games 2025 was inaugurated with great pomp in patna

बिहार के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा जब देश के सबसे बड़े खेल आयोजन ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का रंगारंग शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से इस बहुप्रतीक्षित आयोजन की शुरुआत की घोषणा की।

पटना: बिहार के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा जब देश के सबसे बड़े खेल आयोजन ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का रंगारंग शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से इस बहुप्रतीक्षित आयोजन की शुरुआत की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मशाल प्रज्ज्वलित कर आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने सराहा बिहार का खेल विकास और युवा जोश

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में बिहार के खेल विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों और राज्य के युवाओं के जोश और ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे आयोजनों से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है और देश को भविष्य के चैंपियनों की फौज तैयार होती है। उन्होंने आयोजन के लिए बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और अतिथियों का किया स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जिम्मेदारी बिहार को दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री ने पांच जिलों – पटना, गया, नालंदा (राजगीर), भागलपुर और बेगूसराय – में हो रहे इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार लंबे समय से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्रयास कर रही है।

PunjabKesari

मैथिली ठाकुर और पंकज त्रिपाठी ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अपने मधुर गायन से समां बांधा, वहीं अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव को संगीत की जुगलबंदी के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से बिहार की समृद्ध विरासत और नई ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

PunjabKesari

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने खेल सुविधाओं के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही, मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सीधे नियुक्ति दी जा रही है। अब तक 367 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

PunjabKesari

राजगीर में बन रही खेल अकादमी और विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजगीर में एक आधुनिक खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो राज्य में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने में मदद करेगा। वर्ष 2024 में खेलों को समर्पित एक नया विभाग भी गठित किया गया है।

PunjabKesari

केन्द्रीय बजट में बिहार को मिली विशेष मदद

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को दी जा रही आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 के बजट में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी घोषणाएं की गई थीं। वहीं, फरवरी 2025 के बजट में मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, पश्चिमी कोसी नहर योजना, खाद्य प्रसंस्करण संस्थान और पटना IIT के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

PunjabKesari

राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस आयोजन में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, केन्द्रीय मंत्री रक्षा निखिल खडसे, रामनाथ ठाकुर सहित बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभर से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का हाथ हिलाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!