‘हल्ला भईल बा'...रिलीज होते ही छा गया खेसारी लाल की फिल्म ‘डंस' का गाना, दर्शकों को भा रहा भोजपुरी एक्टर का एक्शन अवतार

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Feb, 2025 04:20 PM

khesari lal s film dance song became a hit as soon as it was released

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) की फिल्म ‘डंस' (DUNS) का गीत ‘हल्ला भईल बा' मेकर्स ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (Global Music Junction) पर रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘डंस' का...

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) की फिल्म ‘डंस' (DUNS) का गीत ‘हल्ला भईल बा' मेकर्स ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (Global Music Junction) पर रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘डंस' का गीत ‘हल्ला भईल बा' को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कर ने गाया है।

गाने को खेसारी और खुशी कक्कर ने गाया

इस गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा और कम्पोज किया है। इस गाने को रामदेवन ने कोरियोग्राफर किया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अहाना शर्मा नजर आ रही है। स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म डंस का निर्माण सुधीर सिंह किया।इस फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। संगीतकार कृष्ण बेदर्दी, आर्यन पॉटर, गीतकार प्यारे लाल कवि, कृष्ण बेदर्दी और शेखर मधुर, डीओपी श्रवण नतरंजन और कोरियोग्राफर राम देवन हैं।

21 फरवरी को बिहार और झारखंड में रिलीज होगी यह फिल्म

फिल्म डंस में खेसारी लाल यादव के अलावा शाहवर अली, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी, श्रद्धा नवल, जे नीलम, प्रेम दुबे, जे पी सिंह, गौरी शंकर, माही खान, चाहत और आर्यन बाबू भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को बिहार और झारखंड में रिलीज होगी। फिल्म में खेसारी लाल यादव का एक्शन अवतार दर्शकों को भा रहा है

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!