Lalu Yadav की फिर बिगड़ी तबीयत, रिम्स बोर्ड ने दिल्ली AIIMS भेजने का लिया फैसला

Edited By Nitika, Updated: 22 Mar, 2022 01:34 PM

lalu yadav health deteriorated again

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाने का फैसला लिया गया है। वहीं रांची के रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने जानकारी दी है।

 

पटना/रांचीः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाने का फैसला लिया गया है। वहीं रांची के रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने जानकारी दी है।

रिम्स मेडिकल बोर्ड की बैठक में लालू को दिल्ली एम्स भेजने का फैसला लिया गया है। दरअसल, क्रेटनिन बढ़ने से लालू की परेशानी बढ़ गई है। इसी के चलते अब उन्हें एयर एंबुलेंस के द्वारा दिल्ली ले जाया जाएगा। |वहीं रिम्स निदेशक कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा के बाद पाया कि उनके दिल और गुर्दे में समस्या है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेजा जा रहा है। जेल अधिकारी तारीख तय करेंगे।

बता दें कि लालू यादव को झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट ने 5 साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी मामले में लालू सजायाफ्ता हैं, हालांकि अभी वह रांची के रिम्स में भर्ती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!