love jihad: चार बच्चों के पिता ने डरा धमकाकर करावाया इंटरमीडिएट की छात्रा का धर्म परिवर्तन, मामला सामने आते ही पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा गांव

Edited By Geeta, Updated: 05 May, 2025 07:25 PM

love jihad in saraikela love jihad case jharkhand

Love jihad: झारखंड के सरायकेला जिले में लव जिहाद का मामले आने से हड़कंप मच गया। दरअसल, जिले के नीमडी थाना अंतर्गत झिमरी गांव में लव जिहाद का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक, इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली लड़की को चार बच्चों के पिता ने पहले तो डरा...

Love jihad: झारखंड के सरायकेला जिले में लव जिहाद का मामले आने से हड़कंप मच गया। दरअसल, जिले के नीमडी थाना अंतर्गत झिमरी गांव में लव जिहाद का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक, इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली लड़की को चार बच्चों के पिता ने पहले तो डरा धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया, उसके बाद फिर उसके साथ विवाह कर लिया। मामले सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा गांव

घटना के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ने लगा। मामले को शांत करवाने के लिए प्रशासन ने 8 दिनों से धारा 144 लगाकर कर्फ्यू लगा दिया है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गए। सांसद ने जिला पुलिस पर एक समुदाय को खुश करने के लिए आदिवासियों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ऐसा न किया जाए। उन्होंने कहा कि, अगर इसी तरह आदिवासियों के गलत होता रहा तो आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा कोल्हान उठकर इस गांव में आएगा। आदिवासी भोले भाले हैं कमजोर नहीं।

 

सांसद ने की बैठक

बता दें कि, जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा नेता विद्युत वरण महतो ने 26 अप्रैल को हुई इस घटना को लेकर मुरुगडीह गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। सांसद से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने पुलिसिया कार्रवाई को असंतोषजनक बताया। इस दौरान ग्रामीणों पुलिस पर ग्रामीणों को परेशान करने का भी आरोप लगाया। ताजा जानकारी के मुताबिक, मामले को लेकर 8 से 10 लोगों को जेल भेजा गया है। वहीं 58 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!