Edited By Khushi, Updated: 02 Aug, 2025 11:53 AM

Maiya Samman Scheme: रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है। रक्षाबंधन से पहले हेमंत सरकार महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत जुलाई माह की राशि देने की तैयारी में है। इससे महिलाओं के चेहरे खिल जाएंगे।
Maiya Samman Scheme: रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है। रक्षाबंधन से पहले हेमंत सरकार महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत जुलाई माह की राशि देने की तैयारी में है। इससे महिलाओं के चेहरे खिल जाएंगे।
मंईया सम्मान योजना को होने वाला है 1 साल
जानकारी के मुताबिक जून की राशि महिलाओं के खाते में आ चुकी है। रक्षाबंधन से पहले जुलाई की भी राशि महिलाओं के खाते में आ जाएगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने पत्र जारी करते हुए कहा कि जुलाई की राशि का वितरण जल्द पूरा कर लाभुकों के बैंक खातों में पैसे भेजे जाएं। बता दें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को 1 साल हो गया है। पिछले साल रक्षाबंधन के मौके पर हेमंत सरकार ने महिलाओं के खाते में पहली किस्त जारी की थी।
18 से 50 वर्ष की महिलाओं को सालाना दिए जा रहे हैं 30,000
योजना के तहत राज्य की लगभग 52 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2500 की राशि दी जा रही है। पहले यह राशि 1000 थी, जिसे दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 2500 किया गया। योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को सालाना 30,000 की सहायता दी जानी है।