Maiya Samman Yojana installment 2025: महिलाओं के खाते में नहीं आई मंईयां सम्मान योजना की राशि! काफी संख्या में प्रखंड कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

Edited By Geeta, Updated: 18 Mar, 2025 01:20 PM

maiya samman yojana installment 2025 jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana

Maiya Samman Yojana installment 2025: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025) के पैसे महिलाओं के खाते में आने लगे हैं। बता दें कि, रमजान के महीने में और होली के पूर्व कई महिलाओं के...

Maiya Samman Yojana installment 2025: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025) के पैसे महिलाओं के खाते में आने लगे हैं। बता दें कि, रमजान के महीने में और होली के पूर्व कई महिलाओं के खाते में एक साथ 7,500 रुपये आए। लेकिन अभी भी कई लाभुकों के खाते में योजना के पैसे नहीं आने पर रोजाना दर्जनों महिलाएं ब्लॉक का चक्कर लगा रही हैं। जिन महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची, वो यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिर उन्हें मंईयां सम्मान योजना की राशि कब प्राप्त होगी?

 

कई लाभुकों को नहीं मिली राशि, प्रखंड कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

बताया जा रहा है कि, लाभुक मंईयां योजना (Maiya Samman Yojana 2025) के लाभ से अभी भी वंचित हैं। इसी कड़ी में गढ़वा जिले की खरौंधी पंचायत से कई महिलाएं प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। महिलाओँ ने पदाधिकारियों से मुलाकात कर योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं लातेहार में भी कई महिलाओं के खाते में राशि नहीं आई। बड़ी संख्या में महिला और उनके स्वजन प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और कारण जानने का प्रयास किया। उन्हें जानकारी दी गई कि, किसी तरह की गड़बड़ी वाले लाभुकों की सूची कार्यालय परिसर के बाहर लगा दी गई है।

 

कई महिलाओं के खाते में एक बार भी नहीं आए पैसे

लाभुकों को बताया गया कि, संबंधित सूची सभी पंचायत सचिवालयों को उपलब्ध करा दी गई है। जिन महिलाओं के पैसे नहीं आए वह संबंधित जानकारी वहां से प्राप्त कर सकती हैं। वहीं वहां पहुंची कुछ महिलाओं ने बताया कि, उनके खाते में एक बार भी पैसे नहीं आए तो वहीं किसी के खाते में एक या दो बार ही पैसे आए हैं, जबकि उन्होंने ऑनलाइन फार्म भरा था।

 

लाभुकों का खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य

बीडीओ रवींद्र कुमार ने जानकारी दी कि, मंईयां सम्मान योजना के लिए लाभुकों का खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। जिनका खाता से आधार लिंक है, उन्हें मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। इसलिए लाभुक पहले खाता को आधार से लिंक कराएं, उन्हें योजना के पैसे मिलने लगेंगे।

 

विपक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

वहीं मामले पर भाजपा नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार रजक ने कहा कि प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के लिए आ रही हैं, लेकिन उन्हें लाभ दिलाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। लाभुकों के आवेदनों की जांच कर इन्हें लाभ दिलवाया जाए। अगर जल्द लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं दिलवाया गया तो बाध्य होकर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!