HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे मांझी-संतोष सुमन, शाह से करेंगे मुलाकात

Edited By Nitika, Updated: 19 Jun, 2023 04:41 PM

manjhi santosh suman will go to delhi after the meeting

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हम के सभी विधायक, कोर कमिटी सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। हम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के द्वारा की गई।

 

पटनाः हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हम के सभी विधायक, कोर कमिटी सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। हम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के द्वारा की गई। वहीं कार्यकारिणी की बैठक के बाद जीतन राम मांझी और संतोष मांझी दिल्ली जाएंगे और अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

हम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने हाथ उठाकर पार्टी से जुड़े निर्णय लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन को अधिकृत किया। बैठक के बाद संतोष सुमन ने बयान जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली जा रहे हैं।

बैठक के बाद राज्यपाल से मिलेंगे मांझी-संतोष सुमन
हालांकि इससे पहले सोमवार शाम मांझी राज्यपाल से भी मिलेंगे। जीतन राम मांझी पार्टी के विधायकों संतोष सुमन के साथ राज्यपाल से समर्थन वापसी को लेकर मिलेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन सरकार से समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे।

बता दें कि बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से मंगलवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) ने यहां इसकी घोषणा की। संतोष सुमन हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की थी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!