Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की समस्या को लेकर मोदी सरकार चिंतित, उच्चस्तरीय समिति ने मंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jul, 2024 01:38 PM

modi government in action mode regarding flood in bihar

जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच सदस्यीय समिति ने मंत्री और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और राज्य में केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कई उपायों पर चर्चा की।'' समिति के सदस्यों ने मंत्री को बाढ़ प्रबंधन...

पटना: बिहार में बाढ़ की समस्या को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। इसी बीच बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्र द्वारा राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की गई। 

केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कई उपायों पर की चर्चा
जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच सदस्यीय समिति ने मंत्री और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और राज्य में केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कई उपायों पर चर्चा की।'' समिति के सदस्यों ने मंत्री को बाढ़ प्रबंधन एवं नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा तैयार की गई विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। बैठक में बिहार के दो अन्य मंत्री अशोक चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी शामिल हुए। 

खतरे के निशान से ऊपर बह रही कई नदियां
इससे पहले दिन में समिति के सदस्यों ने जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। झा वर्तमान में पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं और पहले राज्य में जल संसाधन मंत्री थे। बता दें कि बिहार में मानसून शुरू होते ही नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं कई जिलों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। ऐसे केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रयास कर रही हैं ताकि बाढ़ की स्थित से निपटा जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!