"लोकसभा चुनाव के बाद मोदी जाने वाले हैं", राबड़ी देवी ने कहा- देश में बनने जा रही INDIA गठबंधन की सरकार

Edited By Ramanjot, Updated: 28 May, 2024 11:02 AM

modi is going to leave after lok sabha elections rabri devi

राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘भारत सरकार की एजेंसियां कहां हैं, फेल हो गई। प्रधानमंत्री फेल हो गए। पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं। देश और बिहार के लोगों को पाकिस्तान भेजते रहते हैं। आडवाणी जी पाकिस्तानी के है, भारत में आकर के बस गए।''

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद मोदी जाने वाले हैं। देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने मोदी के इस दावे पर भी आपत्ति जताई कि ‘‘इंडिया'' गठबंधन को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित ‘‘जिहादियों'' से समर्थन मिल रहा है। 

‘‘भारत सरकार की एजेंसियां कहां हैं, फेल हो गई"
राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘भारत सरकार की एजेंसियां कहां हैं, फेल हो गई। प्रधानमंत्री फेल हो गए। पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं। देश और बिहार के लोगों को पाकिस्तान भेजते रहते हैं। आडवाणी जी पाकिस्तानी के है, भारत में आकर के बस गए।''  

"हमें पूरे भारत में यादवों का समर्थन प्राप्त"
राबड़ी देवी ने बिहार में प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को शामिल करके उनकी पार्टी के मूल आधार में सेंध लगाने की भाजपा की कोशिश के बारे में कहा, ‘‘वह देश में एकमात्र यादव नहीं हैं। हमें पूरे भारत में यादवों का समर्थन प्राप्त है। राजद (राष्ट्रीय जनता दल) का समर्थन आधार अब केवल हमारे यादव भाइयों तक ही सीमित नहीं है।'' 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!