बिहार में 15 अगस्त के बाद हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Aug, 2022 09:41 AM

nitish cabinet may expand in bihar after august 15

बिहार में राजद और जदयू के साथ महागठबंधन की बनने के बाद विधानमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व करने वाले नेता के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को महागठबंधन के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। तेजस्वी यादव...

पटनाः बिहार में 15 अगस्त के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल, नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ कर महागठबंधन की सरकार के गठन के लिए राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उधर, राजद और जदयू के साथ महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधानमंडल में भाजपा का नेतृत्व करने वाले नेता के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

बिहार विधानमंडल में BJP विधायक दल के नेता को लेकर अटकलें तेज
बिहार में राजद और जदयू के साथ महागठबंधन की बनने के बाद विधानमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व करने वाले नेता के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को महागठबंधन के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।

BJP ने महाराष्ट्र में किया दलबदल तो बिहार में हुई बेदखलः कांग्रेस
बिहार में कांग्रेस को लगता है कि राज्य में भाजपा का पतन महाराष्ट्र में ‘‘दलबदल'' और देश की सबसे पुरानी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति से बाहर करने के प्रयासों का परिणाम है। भाजपा पर निशाना साधते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने बुधवार को चुटकी लेते हुए कहा कि ‘‘भाजपा मुक्त बिहार'' नया संदेश है जो लोगों को भेजा गया है।

बिहार में 16 अगस्त को हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार
जनता दल (यूनाइटेड) नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त को किया जाएगा।

नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर पलटवार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि यदि उनके खिलाफ बोलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी पार्टी में कुछ बन जाते हैं तो बोलते रहें, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

नीतीश विपक्ष के उन नेताओं में हैं, जो कर सकते हैं मोदी का मुकाबलाः शत्रुघ्न
तृणमूल कांग्रेस सांसद और जानेमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और कुछ उन नेताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में हैं जो 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी राज' को खत्म करने के लिए विपक्ष की अगुवाई कर सकते हैं।

महागठबंधन के विधायकों की मांग- विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल हटाया जाए 
नीतीश कुमार के रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बीच महागठबंधन के विधायकों ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को तत्काल हटाए जाने की मांग की।

BJP से अलग होने के एक दिन बाद जदयू के बदले तेवर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बुधवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विपक्ष द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए जाने के बावजूद पार्टी उससे अलग हो गई क्योंकि उसे प्रवर्तन निदेशालय और और सीबीआई का डर नहीं है।

गिरिराज सिंह का हमला- CM के तौर पर नीतीश का आखिरी कार्यकाल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह आखिरी कार्यकाल है तथा अब उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी कभी नहीं मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की एक पुरानी टिप्पणी का हवाला देते हुए नीतीश कुमार को ‘सांप' की संज्ञा दे डाली।

बड़ी चूकः अशोक चक्र की जगह फहराया गया चांद तारे वाला तिरंगा 
जहां एक तरफ पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 'अमृत महोत्सव' की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसके तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को तेज किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पूर्व मुखिया द्वारा फहराए गए तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद तारा दिखाई दिया।

चचेरे भाइयों ने 15 साल की बहन के साथ किया दुष्कर्म
बिहार के बेतिया जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 2 चचेरे भाइयों ने अपनी 15 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के भाइयों ने नहाते वक्त चोरी से वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर रेप किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!