बिहार के छपरा में नाबालिग लड़की से हैवानियत, 2 दरिदों ने किया बारी-बारी किया दुष्कर्म...एक गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jun, 2025 02:32 PM

one arrested for gangraping a minor girl in bihar s chhapra

Bihar News: बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि एक नाबालिग लड़की ने थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में दो लोगों पर उसके साथ...

Bihar News: बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।       

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि एक नाबालिग लड़की ने थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में दो लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त नाबालिग लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के साथ ही बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने भलुआं गांव में छापामारी कर इस मामले के एक आरोपी नितेश कुमार को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!