Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2024 04:42 PM

बता दें की पूर्वी चंपारण जिले का अंतिम पंचायत प्रथम पंक्ति में आ गया है और एक इतिहास रचने जा रहा है। यह पंचायत भारत नेपाल बॉर्डर के करीब छौड़ादानो प्रखंड का महुअवा पंचायत है, जहां की महिला मुखिया है सुनिता देवी। सुनिता देवी ने अपने पंचायत को विकास का...
मोतिहारी (राजीव रंजन): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी की एक महिला मुखिया सुनिता देवी को सम्मानित करेंगे। महिला मुखिया को यह सम्मान उनके उत्कृष्ठ कार्यों को लेकर दिया जाना है। इसके लिए पीएमओ की ओर से उनको दिल्ली बुलाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है।
सुनिता देवी ने किए कई तरह के अनोखे कार्य
बता दें की पूर्वी चंपारण जिले का अंतिम पंचायत प्रथम पंक्ति में आ गया है और एक इतिहास रचने जा रहा है। यह पंचायत भारत नेपाल बॉर्डर के करीब छौड़ादानो प्रखंड का महुअवा पंचायत है, जहां की महिला मुखिया है सुनिता देवी। सुनिता देवी ने अपने पंचायत को विकास का बेहतर रूप देने के ख्याल से कई तरह के अनोखे कार्य किए हैं। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है, जिसमें बच्चे खेल-खेल में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
इसके साथ ही विद्यालयों के चारदीवारी, सड़क की सुविधा के साथ-साथ अपने पंचायत को अलग पंचायत की पहचान देने के लिए भारत नेपाल सीमा पर एक भव्य गेटवे बनवाया है, जिसकी काफी चर्चा है और यही वजह है कि जिले के अंतिम पंचायत का चयन बेहतर कार्य को लेकर प्रथम पंचायत के रूप में हुआ है। अब इसके लिए यहां के मुखिया को देश के प्रधानमंत्री सम्मानित करने जा रहे हैं।