Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Aug, 2025 11:28 AM

Bihar Politics: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी नवंबर के बाद जनता दल यूनाईटेड (JDU) के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का आखिरी रास्ता जन सुराज ही होना है।
Bihar Politics: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी नवंबर के बाद जनता दल यूनाईटेड (JDU) के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का आखिरी रास्ता जन सुराज ही होना है।
अब नीतीश कुमार भी पीली रंग के बस में घूमने लगे- Prashant Kishor
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि अब नीतीश कुमार भी पीली रंग के बस में घूमने लगे हैं। सभी जगह जो पोस्टर लग रहे हैं वो भी पीला रंग का ही है। यह देखकर लोग समझ रहे हैं कि इनका अगला रास्ता जन सुराज में है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बहुत से कार्यकर्ता जनसुराज की सदस्यता लेने आ रहे हैं। जनसुराज के सूत्रधार ने एक समारोह में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से आने वाले कई प्रमुख राजनेताओं को जनसुराज पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा का नाम शामिल है। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में शर्मा के अलावा भाजपा की पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा, और मशहूर युवा उद्यमी चेतना झांब, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह, गोपालगंज के प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी के नाम शामिल हैं।
हम चाहते हैं कि कर्नाटक-गुजरात की तरह बिहार में भी विकास हो- Prashant Kishor
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने सदस्यता ग्रहण के बाद कहा कि मैंने अपनी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी, लेकिन अब पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जन सुराज बिहार की जनता का अगला विकल्प बनने जा रही है। जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि बिहार की जनता अब जान रही कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं हैं। जन सुराज में वो लोग आ रहे जो बेहतर व्यवस्था बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार सुधरे। हम चाहते हैं कि कर्नाटक-गुजरात की तरह बिहार में भी विकास हो।