बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

Edited By Ramanjot, Updated: 30 May, 2026 01:52 PM

president of myanmar offered prayers at the mahabodhi temple

राष्ट्रपति के साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे।

Bihar News: म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त)और गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत किया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया पहुंचे और विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। 

राष्ट्रपति के साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। बोधगया पहुंचने के बाद उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया तथा बौद्ध परंपराओं के अनुसार विशेष प्रार्थना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाबोधि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर से लेकर गया हवाई अड्डे तक सुरक्षा के बहुस्तरीय प्रबंध किए गए थे। 


PunjabKesari

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस, विशेष सुरक्षा बल तथा खुफिया एजेंसियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात थीं। महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने सुजाता बाईपास रोड स्थित बर्मीज बौद्ध मठ का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने बकरौर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के बीच उनका दौरा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!