सासाराम में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 13 डिब्बे तो रातों रात वायरल हुई Bihar के Amarjeet Jaikar की कहानी, पढ़ें Top 10 News

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Feb, 2023 06:07 AM

read top 10 news of bihar

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलखंड के बीच बुधवार रात सासाराम स्टेशन के निकट मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं बिहार का अमरजीत रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऐसा हुआ कि उसके संगीत की गूंज माया...

पटनाः बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलखंड के बीच बुधवार रात सासाराम स्टेशन के निकट मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं बिहार का अमरजीत रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऐसा हुआ कि उसके संगीत की गूंज माया नगरी मुंबई तक पहुंच गई। इन दिनों बिहार का एक लड़का इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसकी मधुर आवाज ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

सासाराम में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 13 डिब्बे
पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलखंड के बीच बुधवार रात सासाराम स्टेशन के निकट मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से गया की ओर जा रही मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

रातों रात वायरल हुए Bihar के Amarjeet Jaikar की कहानी
बिहार का अमरजीत रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऐसा हुआ कि उसके संगीत की गूंज माया नगरी मुंबई तक पहुंच गई... इन दिनों बिहार का एक लड़का इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसकी मधुर आवाज ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

मांझी की "गरीब संपर्क यात्रा" में भीड़ जुटाने के लिए अश्लील गानों पर डांसर्स ने लगाए ठुमके
इन दिनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटे मंत्री संतोष सुमन "गरीब संपर्क यात्रा" पर निकले हुए हैं। इस दौरान वह अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं गया जिले में उनकी यात्रा में अश्लील गानों पर डांसर्स द्वारा ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि पंजाब केसरी नहीं नहीं करता है।

नित्यानंद राय बोले- महागठबंधन की सरकार ने बिहार को कर रखा है "बर्बाद"
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर रखा है। प्रदेश भय के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है, विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। खुलेआम अपराधी गोलीबारी कर रहे हैं और आए दिन दर्जन से ऊपर जघन्य अपराध होते हैं। 

'RJD के लोग घर में घुसकर मचाते थे आतंक'
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग लालू यादव के जंगलराज से डर कर भाजपा को वोट दे देते हैं, क्योंकि जंगलराज के समय राजद के लोग घर में घुस कर आतंक मचाते थे। इसलिए बिहार की जनता अब दोबारा लालू यादव को नहीं लाना चाहती है और मजबूरी में भाजपा को वोट दे रही हैं।

जब नरेंद्र मोदी को सक्षम माना जाता हैं तो तेजस्वी क्यों नहीं बन सकते CM: शत्रुघ्न सिन्हा
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कोलकाता से पटना पहुंचे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सक्षम माना जाता है, तो तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते हैं। 

लालू-नीतीश में हुआ था Commitment, बजट सत्र के बाद तेजस्वी यादव को सौंप देंगे गद्दीः गिरिराज सिंह
पटना पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर चल रही सीएम पद की दावेदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार में यही कमिटमेंट हुआ था कि बजट सत्र के बाद तेजस्वी यादव को गद्दी सौंप देंगे और नीतीश कुमार राज निष्कासन की ओर निकलेंगे।

"Tejashwi को मुख्यमंत्री बनाने का अपना सपना पूरा करें Lalu, 2025 में नहीं मिलेगा मौका"
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने पुत्र तेजस्वी यादव को एक बार मुख्यमंत्री बनाने का सपना जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का विलय या उसके विधायकों को तोड़कर पूरा कर ले नहीं तो उन्हें यह मौका फिर नहीं मिलेगा।

केंद्र भारतमाला सड़क परियोजना के तहत बिहार में 44,950 करोड़ रुपए खर्च करेगा: रविशंकर प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र बिहार में 2023-24 में भारतमाला के तहत 44,950 करोड़ रुपए खर्च करेगा। 

महागठबंधन की महारैली को लेकर पप्पू यादव की RJD और JDU को नसीहत
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राजद और जदयू को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन को सिर्फ 2 पार्टियां राजद और जदयू मिलकर चला रही है, लेकिन कांग्रेस के बगैर महागठबंधन की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती है। पूर्णिया की रैली में कांग्रेस सहित छोटी पार्टियों को दरकिनार किया जा रहा हैं यह सही नहीं हैं। छोटी पार्टियों का सम्मान करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!