बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके तो पटना में BJP ने निकाली शोभा यात्रा, पढ़ें Top 10 News

Edited By Nitika, Updated: 02 Aug, 2022 07:16 AM

read top 10 news of the day

बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। साथ ही रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। वहीं पटना में आज भाजपा ने शोभा यात्रा निकाली, जिसमें जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए।

 

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। साथ ही रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। वहीं पटना में आज भाजपा ने शोभा यात्रा निकाली, जिसमें जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके
बिहार में आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल के काठमांडू में था। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। 

पटना में BJP ने निकाली शोभा यात्रा, नड्डा सहित तमाम नेता हुए शामिल
राजधानी पटना में शनिवार से भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा की कार्यकारणी की बैठक हो रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाग लिया और गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर नीतीश ने गुरुराज पुजारी को दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर गुरुराज पुजारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

राष्ट्रमंडल खेल में मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, नीतीश ने दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में पहले गोल्ड मेडल जीतने पर साइखोम मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP
भाजपा मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गई है। भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार हो रही 2 दिवसीय बैठक शनिवार को ज्ञान भवन में शुरू हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की।

बिहार के पूर्व सांसद को नीतीश के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए 3 साल की जेल
बिहार के जहानाबाद जिले की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद अरुण कुमार को जून 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर 3 साल की सजा सुनाई है। 

3 शिक्षिकाओं ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक, फिर जमकर की पिटाई
बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर प्रिंसिपल को 3 शिक्षिकाओं ने क्लास में बांधकर पीटा। इसी बीच बच्चों ने प्रिंसिपल की जान बचाई। वहीं पिटाई की वजह महज इतनी थी कि प्रिंसिपल ने शिक्षिकाओं से देर से आने का कारण पूछ लिया, जिससे वह भड़क गईं।

BJP से लड़ने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं बची: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में उनकी पार्टी से लड़ने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं बची है। नड्डा ने रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राज्य के अलग-अलग जिलों में 16 नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन एवं सात कार्यालयों का शिलान्यास करने के बाद यह बात कही।

बिहार में साधारण तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण बिहार में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह साधारण तरीके से मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने एक परिपत्र में यह बात कही है। परिपत्र के मुताबिक, इस बार बिहार के आम लोगों के अलावा अन्य राज्यों के आमंत्रित लोग भी ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

अब बिहार में 13 अगस्त तक चलेगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ाः स्वास्थ्य मंत्री
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरे राज्य में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया गया है। पांडेय ने शनिवार को कहा कि अब इस अभियान का विस्तार अगले दो सप्ताह तक के लिए कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!