राष्ट्रमंडल खेल में मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, CM नीतीश ने दी हार्दिक बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2022 12:01 PM

cm nitish congratulates mirabai chanu

​​​​​​​मुख्यमंत्री ने कहा कि वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून एवं दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। नीतीश ने कहा कि वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रौशन...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में पहले गोल्ड मेडल जीतने पर साइखोम मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून एवं दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। नीतीश ने कहा कि वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रौशन करते रहें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!