बिहार के पूर्व सांसद को नीतीश के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए 3 साल की जेल

Edited By Nitika, Updated: 31 Jul, 2022 03:01 PM

ex bihar mp jailed for 3 years for controversial remarks

बिहार के जहानाबाद जिले की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद अरुण कुमार को जून 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर 3 साल की सजा सुनाई है।

 

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद जिले की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद अरुण कुमार को जून 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर 3 साल की सजा सुनाई है। 

विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायधीश राकेश कुमार रजक ने शनिवार को उक्त सजा सुनाते हुए जहानाबाद के पूर्व रालोसपा सांसद अरुण कुमार पर 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। हालांकि उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसी मामले में अदालत ने मधेपुरा के पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया था।

बता दें कि अरुण कुमार ने बाढ़ और मोकामा इलाकों में भूमिहारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा था, ‘‘हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं और हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का सीना तोड़ देंगे।'' यह मामला जदयू नेता चंद्रिका प्रसाद यादव ने दर्ज करवाया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!