"एक साजिश के तहत बिहार सरकार को गिराना चाहते हैं RJD के लोग", भाजपा सांसद संजय जायसवाल का आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Aug, 2024 02:04 PM

rjd is conspiring to topple the bihar government sanjay jaiswal

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में राजग के कार्यकाल में हमने विकास और शासन के माध्यम से जनता के बीच जाने का काम किया है। इसलिए साजिश करने वाले देखते ही रह जाएंगे। उन्होंंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अवश्य यात्रा...

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बिहार की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को गिराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। डॉ. जायसवाल ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही राजग की सरकार को अस्थिर करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के लोग एक साजिश के तहत किसी भी तरह से राजग गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं। ताकि अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बन सके। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से बनी राजग की सरकार को कोई भी साजिश और तिकड़म हानि नहीं पहुंचा सकती है। 2025 में भी हमारी (राजग) सरकार बनेगी। 

"साजिश करने वाले देखते ही रह जाएंगे"
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में राजग के कार्यकाल में हमने विकास और शासन के माध्यम से जनता के बीच जाने का काम किया है। इसलिए साजिश करने वाले देखते ही रह जाएंगे। उन्होंंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अवश्य यात्रा निकालनी चाहिए। उन्हें अपने माता-पिता (लालू- राबड़ी) के तमाम गलतियों की माफी प्रदेश की जनता से मांगनी चाहिए। डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में एक समय ऐसा भी था कि मुख्यमंत्री आवास से रंगदारी, अपहरण जैसे संगीन मामलों के अंजाम का फरमान दिया जाता था। विकास कार्यों का यह आलम था कि उस समय ईंट के शॉलिग से राष्ट्रीय राजमार्ग बना दिया जाता था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद राजद सरकार के ऐसे कुकर्मों का खात्मा हुआ है और अब राजग सरकार के शासन में जहां एक ओर विकास के कई आयाम स्थापित हुए हैं और आगे तेजी से हो रहे हैं तो दूसरी ओर समूचे प्रदेश में सुशासन, अमन, शांति और सौहार्द का वातावरण कायम है।

भाजपा सांसद ने कहा कि 15 अगस्त के मौके पर हरेक नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने का अनुरोध भाजपा कर रही है। इसके लिए नागरिकों को जागरुक करने के लिए भाजपा के द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ताकि आजादी का बहुमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाय। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रमुख दवा व्यवसाई बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया की हत्या एक सामान्य हत्या नहीं है। बल्कि एक साजिश के तहत उक्त युवक की जान ली गई है। इस हत्याकांड में शामिल किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। मैंने स्थानीय पुलिस प्रशासन और राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को कहा है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!