बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी ने नीतीश पर की सवालों की बौछार, कहा- जवाब न दिया तो...

Edited By Nitika, Updated: 16 Sep, 2020 06:33 PM

tejaswi bombarded questions on nitish government

बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elelction) से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लगातार नीतीश सरकार (Nitish Government) का घेराव किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने बेरोजगारी (Unemployment) का मुद्दा...

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elelction) से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लगातार नीतीश सरकार (Nitish Government) का घेराव किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने बेरोजगारी  (Unemployment) का मुद्दा उठाया है। साथ ही नीतीश सरकार (Nitish Government) पर बेरोजगारी (Unemployment) के मुद्दे को लेकर सवालों की बौछार कर दी है।

तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी बेरोजगारी (Unemployment) के मुद्दे पर मुंह न छिपाए, बिहार के 7 करोड़ युवाओं के सीने में धधक रहे इन ज्वलंत सवालों का जवाब दें। अगर जवाब नहीं देते है तो इस चुनाव (Chunav) में युवा करारा जवाब देंगे। हम बेरोजगारी, पलायन और उद्योग-धंधों से संबंधित निम्नलिखित सवाल बिहार सरकार (Nitish Government) से पूछना चाहते है:-

1. देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में क्यों है? 15 वर्षों की एनडीए सरकार बताए कि बिहार में IT कंपनियां क्यों नहीं बुलाई गई? क्यों नहीं आई और क्यों नहीं आ सकती ? बिहार में आईटी पार्क और SEZs क्यों नहीं बन सकते?
2. बिहार में केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम इत्यादि अनेकों विश्व प्रसिद्ध अनाज, फल, सब्जियों का इतना उत्पादन होता है तो फिर इन सभी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 15 वर्षों में क्यों नहीं लगाए गए और क्यों नहीं लग सकते? 15 वर्षों की सरकार जवाब दें?
3. बिहार दूसरे प्रदेशों जैसे आंध्र प्रदेश से मछली खरीदता है? 15 वर्षों की सरकार बताए कि हम बिहार तमाम मछली उत्पादन संबंधित संसाधन होने के बावजूद यहां ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं कर सकते? बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर, यहां जिलावार मछली बाजार लगाकर मछुआरों की आमदनी और उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा सकते?
4. 15 वर्षों की नीतीश सरकार बताए, बिहार में इंडस्ट्री स्पेसिफिक क्लस्टर क्यों नहीं लगाए जा सकते?
5. 15 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में डेयरी प्रॉडक्ट्स यानि दुग्ध उत्पादन संबंधित बड़े उद्योग क्यों नहीं लगाए जा सकते? बिहार का दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर, खोया इत्यादि दूसरे प्रदेशों और देशों में क्यों नहीं भेजा जा सकता?
6. 15 वर्षों की सरकार बताए, उन्होंने बुनकर उद्योग, लघु उद्योग और हथकरघा उद्योग के लिए क्या किया? बड़े पैमाने पर इन उद्योगों को बढ़ावा क्यों नहीं दिया जा रहा?
7. बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। 15 वर्षों की सरकार बताए उन्होंने बिहार को अब तक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क्यों नहीं किया?
8. सरकार विभिन्न विभागों में लंबित साढ़े 4 लाख से अधिक रिक्तियों पर नियुक्तियां क्यों नहीं करती?
9. 15 वर्षों की सरकार नियुक्ति, भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती?
10. सरकार बिहार के स्थायी निवासियों के लिए 90 फीसदी नौकरी आरक्षित करने का प्रावधान करने वाली हमारी डोमिसाइल नीति की मांग स्वीकार क्यों नहीं करती?
11. 15 वर्षों की सरकार बताए कि आपने 15 वर्षों में बिहार में कुल कितनी नौकरियां प्रदान की?‬‬‬ ‬
12. 15 वर्षों में हुई कुल नियुक्तियों का जिलावार और वर्गवार आंकड़ा प्रस्तुत करे?‬
13. 15 वर्षों में बिहार से कुल कितना पलायन हुआ? बिहार में अप्रत्याशित दर से पलायन क्यों बढ़ रहा है?
14. 15 वर्षों में बिहार में कुल कितने उद्योग-धंधे और कल-कारखाने लगे?
15. 15 वर्षों में पहले से चालू कितनी चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं दूसरे उद्योग और कारखाने बंद हुए और उससे बिहार को कुल कितने राजस्व और रोजगार के अवसरों की हानि हुई?
16. 15 वर्षों में बिहार का कुल कितने लाख करोड़ शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?
17. बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है?

आशा है बिहार के करोड़ों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से संबंधित इन अति आवश्यक सवालों का जवाब मुख्यमंत्री (CM) और उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) अवश्य देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!