Nitish Kumar Record Building Inspection: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिलेख भवन के विस्तार कार्य का लिया जायजा

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jul, 2025 07:34 PM

nitish kumar record building inspection

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अभिलेख भवन जाकर वहां कराये जा रहे विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभिलेख भवन परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अभिलेख भवन जाकर वहां कराये जा रहे विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभिलेख भवन परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान अभिलेख भवन में भारी मात्रा में अभिलेख संरक्षित किये गये हैं और अब नये भवन की आवश्यकता को देखते हुये अभिलेख भवन को विस्तारित किया जा रहा है। नये भवन में अभिलेखों के व्यवस्थित संग्रहण की और ज्यादा सुविधा होगी तथा यहां रिसर्च स्कॉलर के लिये भी अध्ययन एवं शोध की आधुनिक सुविधायें उपलब्ध होंगी। कैफेटेरिया के साथ-साथ यहां अन्य सुविधायें भी उपलब्ध होगी।

PunjabKesari

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिलेख भवन में महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख रखे जाते हैं। अभिलेखों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुये अभिलेख भवन परिसर में अभिलेख भवन के पीछे वाले भाग में नये भवन के निर्माण कराया जा रहा है ताकि महत्वपूर्ण रिकॉर्डों को और बेहतर ढंग से संरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस नये भवन निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें।

PunjabKesari

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग डॉ० एस० सिद्धार्थ उपस्थित थे।

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!