खुशखबरी! बिहार को केंद्रीय करों से मिलने वाली राशि हुई दोगुनी, सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jan, 2025 01:05 PM

the amount received by bihar from central taxes has doubled

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केन्द्र से केन्द्रीय करों में प्राप्त 17,403 करोड़ रुपये से राज्य में आधारभूत संरचना के निर्माण एवं कल्याणकारी योजनाओं को तीव्र गति मिलेगी। सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्रीय करों में हिस्सा...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केन्द्र से केन्द्रीय करों में प्राप्त 17,403 करोड़ रुपये से राज्य में आधारभूत संरचना के निर्माण एवं कल्याणकारी योजनाओं को तीव्र गति मिलेगी। सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्रीय करों में हिस्सा के रूप में बिहार को जुलाई 2024 से केंद्र सरकार हर माह 8,960 करोड़ रुपये प्रतिमाह दे रही है, जबकि इस वर्ष 2025 में इस राशि को दोगुणा कर 17,403 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

'उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को अधिकतम राशि उपलब्ध कराई गई'

सम्राट चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को अधिकतम राशि उपलब्ध करायी गई है। उन्होंने कहा केन्द्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में तीसरी बार दोगुणी राशि प्राप्त हुई। चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेश की ओर से आभार प्रकट किया।  चौधरी ने कहा कि केन्द्र केन्द्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में देय करों का भुगतान राज्यों को किया जाता है और वर्ष में अतिरिक्त राशि का समायोजन हर साल सिफर् मार्च के महीने में किया जाता था। वर्तमान एनडीए सरकार ने वर्ष 2021-22 से प्रतिनिधान का समायोजन पूरे वर्ष करना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इसी समायोजन के अन्तर्गत माह जून 2024 एवं अक्टूबर 2024 में राशि को दोगुणा कर बिहार को उपलब्ध कराया गया है। 

चौधरी ने कहा कि नव वर्ष में केन्द्रीय वित्त मंत्री के इस सौगात को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की एनडीए सरकार पूंजीगत व्यय पर खर्च कर न्याय के साथ विकास की यात्रा को और तीव्र करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!