Bhagalpur Lok Sabha Seat: NDA और INDIA में होगा कड़ा मुकाबला, सिल्क सिटी में लव-कुश समीकरण पर है सबकी नजर

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Mar, 2024 01:32 PM

there will be a tough competition between nda and india in bhagalpur

हालांकि, 1980 और 1984 में यह सीट फिर से कांग्रेस के खाते में गई लेकिन 1984 के बाद इस सीट पर आज तक कांग्रेस वापसी नहीं कर पाई है। 1989 से 1996 तक हुए तीन चुनावों में जनता दल को सफलता मिली और चुनचुन प्रसाद यादव लगातार तीन बार सांसद चुने गए। साल 1998...

भागलपुर: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक भागलपुर लोकसभा सीट है। 1957 में इस सीट पर पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस के बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला जीते। उसके बाद हुए लगातार तीन चुनावों में कांग्रेस के भागवत झा आजाद जीते। लेकिन आपातकाल के बाद कांग्रेस इस सीट को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी और 1977 में जनता पार्टी के रामजी सिंह चुनाव जीते। 

PunjabKesari

हालांकि, 1980 और 1984 में यह सीट फिर से कांग्रेस के खाते में गई लेकिन 1984 के बाद इस सीट पर आज तक कांग्रेस वापसी नहीं कर पाई है। 1989 से 1996 तक हुए तीन चुनावों में जनता दल को सफलता मिली और चुनचुन प्रसाद यादव लगातार तीन बार सांसद चुने गए। साल 1998 में बीजेपी को इस सीट पर पहली बार जीत मिली और प्रभाष चंद्र तिवारी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। लेकिन 1999 में हुए चुनाव में माकपा के सुबोध राय ने भाजपा से यह सीट छीन ली। 

भागलपुर लोकसभा के अंतर्गत आती हैं विधानसभा की 6 सीटें

PunjabKesari

2004 में यह सीट सुशील कुमार मोदी ने बीजेपी को वापस दिलाई। उसके बाद 2006 और 2009 में इस सीट से बीजेपी के सैयद शाहनवाज हुसैन सांसद बने। हालांकि 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी इस सीट को नहीं बचा पाई और राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल चुनाव जीतने में सफल हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल को जीत मिली थी। भागलपुर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं जिनमें बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती(अ०जा०), कहलगांव, भागलपुर और नाथनगर शामिल हैं। 

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari

2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। अजय कुमार मंडल ने 6 लाख 18 हजार 254 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 3 लाख 40 हजार 624 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया तो 31 हजार 567 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था। 

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 

PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर आरजेडी के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 3 लाख 67 हजार 623 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं बीजेपी के सैयद शाहनवाज हुसैन 3 लाख 58 हजार 138 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जेडीयू के अबु कैसर को 1 लाख 32 हजार 256 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे

PunjabKesari

साल 2009 में की बात करें तो बीजेपी के सैयद शाहनवाज हुसैन ने 2 लाख 22 हजार 384 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। वहीं आरजेडी के शकुनी चौधरी 1 लाख 72 हजार 573 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बीएसपी के अजीत शर्मा को 55 हजार 387 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे 

PunjabKesari

साल 2004 में की बात करें तो बीजेपी के सुशील कुमार मोदी ने 3 लाख 45 हजार 151 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। वहीं सीपीएम के सुबोध राय 2 लाख 27 हजार 298 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के परवेज खान को 1 लाख 30 हजार 64 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

कुर्मी-कोयरी वोटर्स निर्णायक निभाते हैं भूमिका
भागलपुर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। भागलपुर से इस बार महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है। वहीं इस सीट से एनडीए की तरफ से जेडीयू कैंडिडेट चुनाव लड़ सकती है। सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर लोकसभा सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजर रहती है। आमतौर पर यहां पिछड़ा वर्ग के कुर्मी-कोयरी वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जातीय समीकरणों की बात करें तो मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटर्स की संख्या भी ज्यादा है। जबकि ओबीसी और एससी-एसटी वोटर्स का भी अहम रोल रहता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!