50 की दुल्‍हनिया और18 का दूल्‍हा! गुजरात में प्यार और बिहार में ब्याह; परिवार शर्मसार......बेटी-दामाद ने लगाई न्याय की गुहार

Edited By Harman, Updated: 04 Aug, 2025 11:42 AM

fifty year old woman marry with 18 year old boy in bihar

बिहार के भागलपुर में 50 साल की महिला को 18 वर्ष के लड़के से ब्याह रचा लिया। वहीं अब ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

भागलपुर: कहते हैं न कि प्यार उम्र नहीं देखता, इसी के चलते कई बार इंसान ऐसा कदम उठा लेता है जिसके बारे उसने कभी सोचा भी नहीं होता। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है। जहां एक 50 साल की महिला को 18 वर्ष के लड़के से ब्याह रचा लिया। वहीं अब ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इस अनोखी प्रेम कहानी का आगाज गुजरात में हुआ है। महिला गुजरात की है। वहीं महिला के पड़ोस में ही 18 वर्षीय लड़का कन्हई कुमार रहता था। कन्हई कुमार का महिला के घर आना-जाना था। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों गुजरात से भाग कर बिहार के भागलपुर में आ गए, जहां दोनों ने शादी रचा ली। महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। 

वहीं महिला के इस कदम से परिवार वाले आहत है तथा खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। महिला के बेटी-दामाद ने पुलिस थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!