Bihar News: जिले के इस गांव में घुस गया बाघ, मचा हड़कंप.. काफी संख्या में लाठी फट्टा लेकर दौड़े लोग

Edited By Geeta, Updated: 27 Mar, 2025 06:30 PM

tiger enters dhumatad village valmiki tiger reserve

Tiger enters Dhumatad village: पश्चिमी चंपारण (West Champaran) जिले के वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट से सटे भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटाड़ गांव (Tiger enters Dhumatad village) में तब हड़कंप मच गया जब गांव मं बाघ के घुसने की लोगों को जानकारी मिली। बाघ के...

Tiger enters Dhumatad village: पश्चिमी चंपारण (West Champaran) जिले के वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट से सटे भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटाड़ गांव (Tiger enters Dhumatad village) में तब हड़कंप मच गया जब गांव मं बाघ के घुसने की लोगों को जानकारी मिली। बाघ के गांव में आने की जानकारी सामने आते है लोगों में दहशत फैल गई। वहीं बताया जा रहा है कि, बाघ गांव के ही लुटन साह के घर में घुस गया। खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग लाठी फट्टा लेकर दौड़े।

PunjabKesari

खेत में घुसकर जंगल की ओर भागा बाघ

लोगों के शोरगुल को सुनकर बाघ लुटन साह के घर से निकल गया और वहां से भागकर मक‌ई के खेत में घुसकर जंगल की ओर भाग गया। बाघ के जाते ही लोगों की जान में जान आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाघ को रोका औऱ इसकी जानकारी विभाग को दी और सूझबूझ का परिचय दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

PunjabKesari

वन विभाग की टीम ने लोगों को दी सलाह

वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क करते हुए खेतों की तरफ नहीं जाने की सलाह दी। वहीं फॉरेस्टर सुनील पाठक ने जानकारी दी कि, बाघ जंगल से बाहर निकला था। बाघ वापस मकई के खेत होते हुए जंगल में चला गया है। उन्होंने बताया कि, वन विभाग की पूरी टीम बाघ पर नजर बनाये हुए है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!