Nalanda Crime News: नालंदा में कुएं में इंजीनियर का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 18 Mar, 2025 04:31 PM

bihar news nalanda news engineer s body found in a well in nalanda

बिहार के नालंदा में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजगीर थानाक्षेत्र के अंतर्गत नई पोखर मोहल्ले का है। मृतक शख्स की पहचान 32 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है जो कि पेशे से इंजीनियर था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव वालों को कुएं में नीरज का शव मिलने की जानकारी तब हुई जब उन्हें कुएं के पास नीरज का कुछ समान पड़ा हुआ मिला, इसके बाद जब लोगों ने कुएं में देखा तो उन्हें एक बॉडी दिखाई दी। फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम नीरज किसी काम से घर से बाहर गया तो वापस लौटकर नहीं आया, जिसके बाद आज यानी मंगलवार को उसकी डेड बॉडी कुएं से मिली।  

इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजगीर गिरियक मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। साथ ही जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में गहनता से जुटी हुई है।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!