बिहार में 50 रुपए के लिए टोलकर्मी की हत्या: हरियाणवी बाउंसरों ने जमकर मारे लात-घूसे और डंडे, जान बख्शने की भीख मांगता रहा पीड़ित

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2023 02:25 PM

toll worker beaten to death for stealing rs 50

Bihar News:जानकारी के अनुसार, घटना पिछले शुक्रवार NH-922 फोरलेन स्थित कोईलवर थाना इलाके के कुल्हड़िया टोल प्लाजा की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग टोलकर्मी की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान पीड़ित टोल कर्मी अपनी जान...

Bihar News: बिहार के आरा जिले में एक टोलकर्मी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, टोल प्लाजा के ही हरियाणवी बाउंसरों ने महज 50 रुपए चुराने के आरोप में कर्मचारी की लात-घूस और डंडों से जमकर पिटाई की। टोलकर्मी की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मृतक बलवंत सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। 

PunjabKesari


अधमरी हालत में ट्रेन में बैठा दिया 
जानकारी के अनुसार, घटना पिछले शुक्रवार NH-922 फोरलेन स्थित कोईलवर थाना इलाके के कुल्हड़िया टोल प्लाजा की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग टोलकर्मी की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान पीड़ित टोल कर्मी अपनी जान बख्शने की गुहार लगा है, लेकिन टोल प्लाजा के बाउंसर लगातार पिटाई किए जा रहे हैं और उसके पॉकेट से पैसे भी निकाल रहे हैं। यह पूरा वीडियो एक होटल की छत का बताया जा रहा है। वहीं पीटने के बाद उसे अधमरी हालत में ट्रेन में बैठा दिया गया। युवक गोंडा में ट्रेन से उतरा तो वेंडरों ने उसकी हालत देखकर एंबुलेंस को सूचना दे दी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और उसका शव को ले आए। 

PunjabKesari


कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर था बलवंत
अभी परिजन संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि पिटाई का वीडिया वायरल हो गया, जिसके बाद गोंडा पुलिस आनन-फानन में बलवंत के घर पहुंची और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यूपी के गोंडा जिले का रहने वाला बलवंत सिंह NHAI के नवनिर्मित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर था। बीते दिनों बलवंत पर 50 रुपए चुराने का आरोप लगाकर बाउंसरों ने उसकी जमकर पिटाई की। वहीं बलवंत की मौत की सूचना के बाद कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया है। बाउंसरों समेत होटल के कमरे में रह रहे मैनेजर, अन्य हरियाणवी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कर्मी फरार हो गए हैं। 

PunjabKesari


बृज भूषण शरण सिंह से भी जुड़ा है मामला
दूसरी तरफ, मामला चर्चित सांसद बृज भूषण शरण सिंह से भी जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बलवंत अकसर अपने क्षेत्र के सांसद और सजातीय नेता बृज भूषण सिंह का पक्ष लेता था। इसी वजह से हरियाणा के रहने वाले बाउंसर उससे नाराज रहते थे। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!