Hathua Assembly Seat: हथुआ विधानसभा सीट पर आखिर कौन करेगा राज? ।। Bihar Election 2025 II

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2025 05:23 PM

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में हथुआ सीट पर आरजेडी उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। राजेश कुमार सिंह को 86 हजार सात सौ 31 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट रामसेवक सिंह 56 हजार दो सौ चार वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से...

Hathua Assembly Seat: हथुआ विधानसभा सीट गोपालगंज लोकसभा के तहत आता है। 2008 में परिसीमन के बाद हथुआ विधानसभा सीट (Hathua Assembly Seat) अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह क्षेत्र मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था।

PunjabKesari

2010 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू की टिकट पर रामसेवक सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। 2015 में एक बार फिर जेडीयू कैंडिडेट  रामसेवक सिंह ने हथुआ में जीत हासिल की थी लेकिन 2020 के चुनाव में हथुआ सीट (Hathua Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह ने बाजी पलट दिया था। 

Hathua Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में हथुआ सीट (Hathua Assembly Seat) पर आरजेडी उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। राजेश कुमार सिंह को 86 हजार सात सौ 31 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट रामसेवक सिंह 56 हजार दो सौ चार वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राजेश कुमार सिंह ने रामसेवक सिंह को 30 हजार पांच सौ 27 वोट के बड़े भारी मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट रामदर्शन प्रसाद 9 हजार आठ सौ 94 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Hathua Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में हथुआ सीट (Hathua Assembly Seat) से जेडीयू कैंडिडेट रामसेवक सिंह ने जीत हासिल की थी। रामसेवक सिंह को 57 हजार नौ सौ 17 वोट मिला था तो हम कैंडिडेट महाचंद्र प्रसाद सिंह को 34 हजार नौ सौ 33 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामसेवक सिंह ने महाचंद्र प्रसाद सिंह को 22 हजार नौ सौ 84  वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह, 32 हजार नौ सौ 59 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Hathua Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में हथुआ सीट (Hathua Assembly Seat) से जेडीयू कैंडिडेट रामसेवक सिंह ने जीत हासिल की थी। रामसेवक सिंह को 50 हजार सात सौ आठ वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह ने चुनाव में 27 हजार आठ सौ 61 वोट हासिल किया था। इस तरह से रामसेवक सिंह ने राजेश कुमार सिंह को 22 हजार आठ सौ 47 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट बाबुद्दीन खान, 7 हजार नौ सौ 29 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

हथुआ विधानसभा सीट (Hathua Assembly Seat) के नतीजों को तय करने में मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटरों की अहम भूमिका है। इसके अलावा यहां राजपूत वोटर भी अच्छी खासी संख्या है। वैसे इस सीट पर आरजेडी और जेडीयू में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!