Chanpatia Assembly Seat: क्या चनपटिया सीट पर पांचवीं बार जीत हासिल कर पाएगी बीजेपी? II Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2025 05:27 PM

1977 में वीर सिंह एक बार फिर से विधायक चुने गए। इसके बाद 1980 और 1985 में दो बार लगातार बीरबल शर्मा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर चुनाव जीते। 1990 में यह सीट फिर ले जनता पार्टी के पास चली गई और कृष्ण कुमार मिश्रा विधायक बने। 1995 में सीपीआई...

Chanpatia Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक चनपटिया विधानसभा सीट है। पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र  के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट तो 1957 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही है। 1957 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस की केतकी देवी विधायक चुनी गईं। इसके बाद 1962 और 1967 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ही टिकट पर प्रमोद कुमार मिश्रा विधायक चुने गए। 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर वीर सिंह चुनाव जीते। 1972 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के खाते में गई और उमेश प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। 
PunjabKesari
1977 में वीर सिंह एक बार फिर से विधायक चुने गए। इसके बाद 1980 और 1985 में दो बार लगातार बीरबल शर्मा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर चुनाव जीते। 1990 में यह सीट फिर ले जनता पार्टी के पास चली गई और कृष्ण कुमार मिश्रा विधायक बने। 1995 में सीपीआई ने फिर से कब्जा जमाया और बीरबल सिंह एक बार फिर से विधायक चुने गए। 2000 में पहली बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीती और उसके बाद से लगातार यह सीट बीजेपी के पास ही रही है। 2000 में कृष्ण कुमार मिश्रा, 2005 के फरवरी में और नवंबर में सतीश चंद्र दुबे, 2010 में चंद्र मोहन राय और 2015 में प्रकाश राय विधायक चुने गए। वहीं 2020 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार उमाकांत सिंह ने जीत का परचम लहराया था। 

एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में चनपटिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उमाकांत सिंह ने जीत हासिल की थी। उमाकांत सिंह 83 हजार आठ सौ 28 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट अभिषेक रंजन 70 हजार तीन सौ 59 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय उम्मीदवार तिरुपति कुमार तिवारी 9 हजार दो सौ 39 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश राय ने जीत हासिल की थी। प्रकाश राय ने जेडीयू के उम्मीदवार एन.एन. शाही को चार सौ 64 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। प्रकाश राय को कुल 61 हजार तीन सौ चार वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे एन.एन. शाही को कुल 60 हजार आठ सौ 40 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई के उम्मीदवार ओम प्रकाश क्रांति को कुल 10 हजार एक सौ 36 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी उम्मीदवार चंद्र मोहन राय ने बसपा के एजाज हुसैन को 23 हजार चार सौ 12 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। चंद्र मोहन राय को कुल 44 हजार आठ सौ 35 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे एजाज हुसैन को कुल 21 हजार चार सौ 23 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के त्रिभुवन प्रसाद शर्मा को कुल 9 हजार एक सौ 31 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

पिछले चार नतीजों पर नजर डालें तो चनपटिया सीट पर लगातार बीजेपी का बोलबाला रहा है लेकिन क्या इस बार के चुनाव में भी बीजेपी इस करिश्मा को बरकरार रख पाएगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!