Madhepura Assembly Seat: मधेपुरा विधानसभा सीट पर क्या जीत का चौका लगा पाएंगे चंद्रशेखर? ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jul, 2025 05:02 PM

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा विधानसभा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट चंद्रशेखर ने जीत हासिल की थी। चंद्रशेखर 81 हजार एक सौ 16 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू कैंडिडेट निखिल मंडल 65 हजार 70 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से...

Madhepura Assembly Seat: बिहार का मधेपुरा विधानसभा सीट, मधेपुरा लोकसभा के तहत आता है। 1957 में मधेपुरा सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट भूपेंद्र नारायण मंडल ने जीत हासिल की थी। 1962 के चुनाव में भी मधेपुरा सीट से बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल ने कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर मधेपुरा सीट से एम पी यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1969 के चुनाव में मधेपुरा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट भोला प्रसाद मंडल ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1972 में मधेपुरा सीट पर हुए चुनाव में एसओपी पार्टी के कैंडिडेट बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल ने जीत हासिल की थी। 1977 और 1980 के चुनाव में मधेपुरा सीट से जनता पार्टी की टिकट पर राधाकांत यादव ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 
PunjabKesari

वहीं 1985 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट भोली प्रसाद मंडल ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1990 के चुनाव में मधेपुरा सीट से जनता दल के कैंडिडेट राधाकांत यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1995 में मधेपुरा सीट से जनता दल के कैंडिडेट परमेश्वरी प्रसाद निराला ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2000 के चुनाव में मधेपुरा सीट से राजेंद्र प्रसाद यादव ने आरजेडी की टिकट पर जीत हासिल की थी। 2005 के चुनाव में मनिन्द्र कुमार मंडल ने आरजेडी के कैंडिडेट के तौर पर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2010,2015 और 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट चंद्रशेखर ने लगातार तीन बार मधेपुरा से जीत का परचम लहराया था। ये भी तय माना जा रहा है कि इस बार भी आरजेडी चंद्रशेखर पर दांव लगाएगी। 

Madhepura Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा विधानसभा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट चंद्रशेखर ने जीत हासिल की थी। चंद्रशेखर 81 हजार एक सौ 16 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू कैंडिडेट निखिल मंडल 65 हजार 70 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से चंद्रशेखर ने निखिल मंडल को 16 हजार 46 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव 26 हजार पांच सौ 91 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Madhepura Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा सीट से आरजेडी कैंडिडेट चंद्रशेखर ने जीत हासिल की थी। चंद्रशेखर 90 हजार नौ सौ 74 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार विमल को 53 हजार तीन सौ 32 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से चंद्रशेखर ने विजय कुमार विमल को 37 हजार छह सौ 42 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट अशोक कुमार, 6 हजार आठ सौ 33 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Madhepura Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा सीट से आरजेडी कैंडिडेट चंद्रशेखर ने जीत हासिल की थी। चंद्रशेखर 72 हजार चार सौ 81 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू कैंडिडेट रमेंद्र कुमार यादव रवि ने 60 हजार पांच सौ 37 वोट हासिल किया था। इस तरह से चंद्रशेखर ने रमेंद्र कुमार यादव रवि को 11 हजार नौ सौ 44 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सुरेश कुमार 8 हजार तीन सौ 45 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Madhepura Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा सीट से जेडीयू की टिकट पर मणिन्द्र कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। मणिन्द्र कुमार मंडल 34 हजार पांच सौ 82 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट अशोक कुमार को 26 हजार सात सौ दस वोट मिला था। इस तरह से मणिन्द्र कुमार मंडल ने अशोक कुमार को 7 हजार आठ सौ 72 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट चंद्रशेखर ने 10 हजार पांच सौ 85 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

मधेपुरा के आरजेडी विधायक चंद्रशेखर विवादित बयानों से चर्चा में रहे हैं। हालांकि मधेपुरा सीट के नतीजे तय करने में यादव वोटरों की अहम भूमिका होती है। इसलिए इस सीट पर इस बार भी आरजेडी के उम्मीदवार की स्थिति मजबूत लग रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!