Triveniganj Assembly Seat: त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट पर क्या फिर जीत हासिल कर पाएगी JDU?।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Oct, 2025 06:17 PM

Triveniganj Assembly Seat: त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है.....त्रिवेणीगंज सीट, सुपौल लोकसभा सीट के तहत आता है। त्रिवेणीगंज सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1957 में त्रिवेणीगंज सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट...

Triveniganj Assembly Seat: त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है.....त्रिवेणीगंज सीट, सुपौल लोकसभा सीट के तहत आता है। त्रिवेणीगंज सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1957 में त्रिवेणीगंज सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट तुलमोहन राम ने जीत का परचम लहराया था। 1962 में त्रिवेणीगंज सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर खूबलाल महतो ने जीत हासिल किया था। 1967 और 1969 में त्रिवेणीगंज सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट अनूप लाल यादव ने जीत हासिल किया था। 1972 में त्रिवेणीगंज सीट से एसओपी के कैंडिडेट अनूप लाल यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1977 के त्रिवेणीगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट अनूप लाल यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था। 1980 के चुनाव में यहां से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जगदीश मंडल ने जीत हासिल कर लिया था। 

PunjabKesari

वहीं 1985 में त्रिवेणीगंज सीट से लोकदल के टिकट पर अनूपलाल यादव ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1990 के चुनाव में इस सीट से अनूपलाल यादव ने एक बार फिर जनता दल के टिकट पर जीत हासिल किया था। 1995 के चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विश्व मोहन कुमार ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी के टिकट पर अनूप लाल यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2005 के चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू के कैंडिडेट विश्व मोहन कुमार ने एक बार फिर जीत हासिल कर लिया था तो 2010 में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू की कैंडिडेट अमला देवी ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2015 और 2020 में जेडीयू की कैंडिडेट वीणा भारती ने त्रिवेणीगंज में जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 

Triveniganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                 

वहीं, 2020 के चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट पर जेडीयू कैंडिडेट वीणा भारती ने जीत हासिल की थी। वीणा भारती को 79 हजार चार सौ 58 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट संतोष कुमार 76 हजार चार सौ 27 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से वीणा भारती ने संतोष कुमार को तीन हजार 31 वोट के मार्जिन से हरा दिया। वहीं एलजेपी की कैंडिडेट रेणु लता भारती 5 हजार एक सौ 94 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Triveniganj Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू की कैंडिडेट वीणा भारती ने जीत हासिल की थी। वीणा भारती को चुनाव में 89 हजार आठ सौ 69 वोट मिला था। एलजेपी के कैंडिडेट अनंत कुमार भारती को 37 हजार चार सौ 69 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से वीणा भारती ने अनंत कुमार भारती को 52 हजार चार सौ वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप की कैंडिडेट अमला देवी, 7 हजार तीन सौ 40 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Triveniganj Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू कैंडिडेट अमला देवी ने जीत हासिल की थी।  अमला देवी को चुनाव में 63 हजार सात सौ 29 वोट मिला था, जबकि एलजेपी के कैंडिडेट अनंत कुमार भारती ने 44 हजार सात सौ छह वोट हासिल किया था। इस तरह से अमला देवी ने अनंत कुमार भारती को 19 हजार 23 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट सुरेंद्र नारायण सरदार ने 8 हजार छह सौ पांच वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Triveniganj Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू कैंडिडेट  विश्व मोहन कुमार ने जीत हासिल की थी। विश्व मोहन कुमार को चुनाव में 30 हजार आठ सौ 89 वोट मिला था, जबकि आरजेडी की कैंडिडेट अनीता देवी को 23 हजार चार सौ 459 वोट मिला था। इस तरह से विश्व मोहन कुमार ने अनीता देवी को 7 हजार चार सौ तीस वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसपी कैंडिडेट श्यामानंद यादव ने 12 हजार दो सौ 41 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट पर रविदास, कोइरी और पासवान मतदाता अच्छी खासी संख्या में है। इसके अलावा मुस्लिम वोटरों की आबादी भी यहां ठीक ठाक है। अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट पर मिली बढ़त को जेडीयू कायम रखने में सफल रही तो एक बार फिर से यहां तीर चल सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!