Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Nov, 2025 02:05 PM

Bihar winter Vacation 2025: दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड बढ़ जाती है और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी (Bihar School Holidays 2025) होती है। ज्यादातर स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों 25 दिसंबर (Bihar School Winter Vacation 2025) से शुरू...
Bihar winter Vacation 2025: दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड बढ़ जाती है और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी (Bihar School Holidays 2025) होती है। ज्यादातर स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों 25 दिसंबर (Bihar School Winter Vacation 2025) से शुरू हो जाती है। वहीं, अगर बिहार की बात करें तो अभी तक बिहार सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से 2025-26 सत्र के विंटर वेकेशन की घोषणा नहीं की गई है।
25 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल।। Bihar winter Vacation 2025
बिहार में बीते सालों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों को सात दिन की छुट्टियां दी जा सकती हैं, जिसमें क्रिसमस और गुरु गोबिंद सिंह जयंती शामिल हैं। इसी बीच शिक्षा विभाग ने सर्दी की छुट्टियों की संभावित तिथि जारी कर दी है। बिहार में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहने की संभावना है।
Bihar winter Vacation 2025
हालांकि, अभी तक इन तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पिछले आकंडों को देखें तो क्लास 1 से 8वीं तक के स्कूल 7 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर पिछले साल की बात करें तो पिछले वर्ष सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक की थी। इधर, जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी और जम्मू के विंटर जोन स्कूलो में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है।