CM नीतीश के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, पुलिस ने की लाठीचार्ज और पानी की बौछार

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Jul, 2024 03:55 PM

youth congress workers took out a protest march against cm nitish

भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यानी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पटना में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

पटना: भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यानी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पटना में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

PunjabKesari

कई कार्यकर्ता घायल
दरअसल, भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कानून व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर विरोध मार्च निकाला। यह मार्च बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था। इस दौरान एसके पूरी इलाके में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं रूके। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। सूचना मिल रही है कि कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं, जबकि एक जवान का सिर भी फटा है।

PunjabKesari

इस मामले में DSP कोतवाली कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी काफी उग्र थे और वो अपने हिसाब से प्रदर्शन करना चाह रहे थे। जो मार्ग अधिकृत नहीं है उन्होंने उस मार्ग का प्रयोग किया। वो बल का प्रयोग कर रहे थे। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनकी उग्रता और बढ़ गई। हमने वाटर कैनन का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!