मोदी ने दी बिहार की नई परिभाषा, कहा लालू-नीतीश लाएंगे सिर्फ तबाही

Edited By Updated: 02 Nov, 2015 01:42 AM

the new definition of modi in bihar

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने आज बिहार की नई परिभाषा देते हुए कहा कि इसमें देश को नई ऊंचाई पर ले जाने की ...

मधुबनी : प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने आज बिहार की नई परिभाषा देते हुए कहा कि इसमें देश को नई ऊंचाई पर ले जाने की ताकत है लेकिन जंगल राज और जंतर-मंतर के जुड़वा भाइयों के कारण राज्य विकास के सभी मापदंड में काफी पीछे है इसलिए यहां सरकार में बदलाव जरुरी है। मोदी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के बी शब्द का अर्थ ब्रिलियेंट (तेजस्वी) , आई का अर्थ इनोवेटिव (नवोन्वेषी ) ,एच का अर्थ हार्डवर्किंग (मेहनती), ए का अर्थ एक्शन ओरियेंटेड (क्रियाशील) और आर का अर्थ है रिसोर्सफुल (संसाधन संपन्न)। उन्होंने कहा कि यही बिहार की ताकत है और इसी ताकत के भरोसे वह बिहार और हिन्दुस्तान को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का सपना देखते  हैं।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने इस सपने को पूरा करने के लिए विकास के मंत्र के साथ बिहार आए हैं। उन्हें जंतर- मंतर पर नहीं लोकतंत्र पर भरोसा है। दूसरी ओर जिन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है वे जंतर-मंतर के चक्कर में पड़े हैं। जंतर-मंतर से कभी विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगल राज को एक नया जुड़वा भाई जंतर-मंतर मिल गया है। दोनों के एक साथ होने से बिहार में तबाही के सिवा कुछ नहीं आएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!