बिहार में 24 घंटे में मिले 104 नए कोरोना पॉजिटिव, 13 जिलों में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jul, 2021 09:34 AM

104 new corona positives found in bihar in 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को छह जुलाई की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 25 हजार 115 लोगों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में राज्य के तेरह जिलों में संक्रमितों की संख्या शून्य रही वहीं शेष 25 जिलों में 104 पॉजिटिव मिले...

पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान तेरह जिलों में जहां एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला वहीं शेष जिलों में 104 संक्रमितों की पहचान की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को छह जुलाई की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 25 हजार 115 लोगों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में राज्य के तेरह जिलों में संक्रमितों की संख्या शून्य रही वहीं शेष 25 जिलों में 104 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें समस्तीपुर में सबसे अधिक 13, अररिया में 12, पटना में 11 और किशनगंज जिले में 10 व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुए हैं।

पिछले चौबीस घंटे के दौरान राज्य में 142 संक्रमितों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है, जिससे कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1182 रह गई है। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.51 प्रतिशत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!