सड़क किनारे खेल रहे मासूम पर गिरा बिजली का पोल, मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Aug, 2026 12:50 PM

12 year old child dies after electric pole collapses

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

Bihar News: बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से जर्जर विद्युत पोल टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबकर 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रामपुर बिंदालाल मठिया गांव के समीप सड़क किनारे जर्जर विद्युत पोल लगा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर आगे निकलने के क्रम में पोल से टकरा गया। टक्कर के कारण विद्युत पोल टूटकर बीरबल राय के पुत्र कुंदन कुमार (12) के ऊपर गिर गया। पोल के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!