तलाशी के दौरान कार में रखी 18 कार्टन विदेशी शराब बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Feb, 2021 05:38 PM

18 cartons of foreign liquor found in the car during search

ढोढ़वलिया गांव के समीप नेचुआ जलालपुर सामुदायिक चेक पोस्ट पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 18 कार्टन में रखी 864 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को कार पर लदी 18 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि ढोढ़वलिया गांव के समीप नेचुआ जलालपुर सामुदायिक चेक पोस्ट पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 18 कार्टन में रखी 864 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब उत्तर प्रदेश से पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार ले जाई जा रही थी। इस मामले में दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!