पूर्णिया में परमान नदी में डूबकर 2 बच्चों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Apr, 2022 12:42 PM

2 children die by drowning in parman river in purnia

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मच्छट्टा पंचायत के कोचका गांव के दो बच्चे बुधवार को परमान नदी में स्नान कर रहे थे। तभी दोनों गहरे पानी में चले गए। कल से ही बच्चों की खोजबीन स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से की जा रही थी। आज दोनों बच्चों...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में परमान नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मच्छट्टा पंचायत के कोचका गांव के दो बच्चे बुधवार को परमान नदी में स्नान कर रहे थे। तभी दोनों गहरे पानी में चले गए। कल से ही बच्चों की खोजबीन स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से की जा रही थी। आज दोनों बच्चों का शव अमौर नगर पंचायत के ढरिया गांव बेलटोला परमान नदी से बरामद कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान दिलशाद (05) और आफरीन (06) के रूप में की गई है। आफरीन कोचका गांव की हैं, वहीं दिलशाद भवानीपुर पंचायत के उड़ान टोली गांव का है, जो अपने ननिहाल आया हुआ था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!