कैमूर में तेज रफ्तार का कहरः बाइक ने एक दर्जन महिलाओं को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत

Edited By Nitika, Updated: 27 Mar, 2022 02:55 PM

2 people died in road accident

बिहार के कैमूर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर तेज रफ्तार बाइक ने एक दर्जन महिलाओं को रौंदा। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 10 लोगों का इलाज जारी है।

 

कैमूरः बिहार के कैमूर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर तेज रफ्तार बाइक ने एक दर्जन महिलाओं को रौंदा। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 10 लोगों का इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के टकटहिया शहिद बाबा के पास की है, जहां पर रविवार सुबह झुंड में महिलाएं मसूर काटने के लिए उत्तर प्रदेश के नीबी गांव जा रही थीं। इसी बीच पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार बाइक महिलाओं को रौंदते हुए आगे जाकर पलट गया। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में से 2 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बता दें कि स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!