Edited By Nitika, Updated: 10 Jan, 2022 06:25 PM

बिहार के सुपौल जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पर कुछ बदमाशों ने पहले तो दोस्ती के नाम पर 4 लोगों को राजस्थान से सुपौल स्थित अपने गांव में बुलाया।
सुपौलः बिहार के सुपौल जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पर कुछ बदमाशों ने पहले तो दोस्ती के नाम पर 4 लोगों को राजस्थान से सुपौल स्थित अपने गांव में बुलाया। इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया और सभी लोगों के परिजनों से फिरौती की मांग करने के लगे।
जानकारी के अनुसार, मामला सुपौल जिले के कटहरा गांव का है, जहां पर दोस्ती के नाम पर बदमाशों ने 4 राजस्थानी लोगों को बुलाया। इसके बाद गांव पहुंचे चारों लोगों को बंधक बनाकर गाली गलौज और मारपीट की गई। सभी लोगों के पास से मोबाइल और बैग लूट लिए गए। इतना ही नहूीं हथियार का भय दिखाकर रिश्तेदारों को फोन कर डेढ लाख फिरौती के रूप में मंगवाने की धमकी भी दी। इसी बीच परिजनों के द्वारा अपराधियों के खाते में एक लाख रुपए जमा भी करवा दिया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए चारों लोगों को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करवाया। इसके अतिरिक्त पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।