बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 5 अपराधी गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 17 May, 2021 09:38 AM

5 criminals planning to carry out major incident arrested

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 107 पर उसराहा-जीरोमाइल के बीच निर्जन स्थान पर कुछ अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर बोलेरो पर सवार पांच अपराधियों...

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, यहां के बेलदौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 107 पर उसराहा-जीरोमाइल के बीच निर्जन स्थान पर कुछ अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर बोलेरो पर सवार पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच देशी कट्टा और भारी संख्या में कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!