होटल के कमरे में युवती के साथ शराब पार्टी कर रहे थे 6 लोग, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हुए फरार

Edited By Nitika, Updated: 26 Oct, 2021 12:17 PM

6 people were having a liquor party with the girl

बिहार की राजधानी पटना में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर होटल के बंद कमरे में 6 लोगों के साथ एक युवती शराब पार्टी कर रही थी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर होटल के बंद कमरे में 6 लोगों के साथ एक युवती शराब पार्टी कर रही थी। इसी बीच पुलिस की छापेमारी से पहले ही सभी लोग फरारा हो गए। वहीं पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक होटल का है, जहां पर पुलिस को बर्थ डे की पार्टी में शराब परोसे जाने की सूचना मिली। इस शराब पार्टी में एक युवती भी शामिल थी। पार्टी में शराब की सूचना मिलने पर पाटलिपुत्र थाना पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की। होटल में पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती सहित सभी लोग फरार हो गए।

वहीं पुलिस ने छापेमारी कर होटल के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद की है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने होटल मालिक, प्रबंधक सहित 3 लोगों पर नामजद जबकि 5 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!