Edited By Harman, Updated: 16 Jun, 2025 10:40 AM

बिहार के बगहा में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहां मगरमच्छ के हमले से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बगहा: बिहार के बगहा में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहां मगरमच्छ के हमले से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
कमर तक चबा गया मासूम को मगरमच्छ; हुई दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाल्मीकिनगर के पास त्रिवेणी नहर की है। मृतक मासूम की पहचान 7 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा त्रिवेणी नहर में नहाने के लिए जैसे ही उतरा, उस पर एक विशालकाय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मासूम बच्चे को कमर तक मगरमच्छ ने चबा लिया। जिससे 7 वर्षीय अभिषेक की जान चली गई। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया। मां-बाप गहरे सदमे में है।