Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jun, 2025 01:24 PM

Bihar News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में बिहार के एक युवक की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव नहर किनारे पड़ा हुआ था। उसके दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि...
Bihar News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में बिहार के एक युवक की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव नहर किनारे पड़ा हुआ था। उसके दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सतना जिले के कोलगंवा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के निकट बिहार के मधेपुरा के रहने वाला युवक पवन कुमार (29 वर्षीय) की कल पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। आज पवन कुमार का रक्तरंजित शव खम्हरिया पयसियान स्थित नहर किनारे मिला है। युवक के दोनों पैरों को गमछे से बांधा हुआ था और सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। घटनास्थल पर काफी खून फैला हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्यारे अज्ञात है और अभी यह पता नहीं चला है कि आखिर मृतक बिहार से सतना क्यों आया था। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।